शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

गांधी पार्क थाना क्षेत्र की एक युवती ने इलाके के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। बुधवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। युवती के अनुासर वह गर्भवती है। जब उसने शादी की दबाव डाला तो प्रेमी छोड़कर भाग गया।


पीड़िता ने एसएसपी मुनिराजजी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा कि दो साल पहले उसके प्रेम संबंध इलाके के युवक से हो गए थे। शादी का झांसा देकर वह शारीरिक संबंध बनाने लगा। मसूदाबाद स्थित एक कालोनी में किराए के मकान में साथ लेकर भी रहा। कुछ दिन पहले वह गर्भवती हो गई। यह बात प्रेमी को बताते हुए शादी करने की बात कही तो वह घूमने के बहाने अचलताल पर लेकर आ गया। यहां चकमा देकर फरार हो गया। फ ोन पर संपर्क किया तो आरोपी युवक ने फ ोन बंद कर लिया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग रहा है। युवती का आरोप है कि थाना पुलिस मामले में मदद नहीं कर रही है। एसएसपी ने मामले की गांधी पार्क पुलिस को जांच करने तथा जल्द से जल्द युवक को तलाशने के निर्देश दिए हैं।
महिला से दुष्कर्म का प्रयास
थाना क्वार्सी क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पड़ोस के दो युवकों पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि दोनों युवक बहाने से उसके घर में घुस आए और अकेली पाकर छेड़खानी करने लगे। विरोध पर कमरे में लेकर जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि शोरशराबा सुन पड़ोसियों के आने पर वह भाग गए। मामले में थाना पुलिस ने टरका दिया। शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश किए।