विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद काफी दिन तक खाली रहा था। करीब साढ़े तीन महीने सुभाष चोपड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने चुनाव में पार्टी को आगे ले जाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए कहा कि मैंने अपने पद से नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद फिर खाली हो गया है।